स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक एवं गैरशैक्षणिक पदों पर भर्ती 2022 कार्यालय, कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन समिति जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) द्वारा नवीन स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुटरू एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदेड के लिए निम्नानुसार अस्थाई रूप से संविदा पर शैक्षणिक एवं गैरशैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 05 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
शिक्षक
सहायक शिक्षक
कंप्यूटर शिक्षक
पदों की संख्या – 09 पद
विभाग का नाम – कार्यालय, कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन समिति जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़)
महत्वपूर्ण तिथियाँ – आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 06-07-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20-07-2022 चयन प्रक्रिया:–
शिक्षक हेतु संभाग एवं सहायक शिक्षक, के पदो पर राजस्व जिला बीजापुर के आवेदकों को प्राथमिकता दिया जावेगा। 2. उक्त पद पूर्णतः अस्थायी है। शासन के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय पदच्युत किया जा सकेगा।
शैक्षिक पदों पर व्यवसायिक योग्यता डी.एड./डी.एल.एड. एवं बी.एड. उत्तीर्ण होना आवश्यक है। योग्य अभ्यार्थी नहीं मिलने की स्थिति में अन्य आवेदको पर समिति द्वारा विचार किया जायेगा।
छ.ग. राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त शालाओं में अध्यापन कार्य में अनुभव वाले आवेदको को प्राथमिकता दी जावेगी।
अभ्यार्थियों का चयन साक्षात्कारा के माध्यम से किया जायेगा। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक, अनुभव एवं साक्षात्कार के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जायेगा।
चयन संबंधी उपरोक्त समस्त प्रक्रिया में समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होंगे। आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर, पिन-494444 के पते पर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित करें अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जावेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 06/07/2022 से 20/07/2022 तक कार्यालयीन दिवस समय सांय 5:30 बजे तक होगी। समय अवधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर यह नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।