महिला एवं बाल विकास केस वर्कर और बहुउद्देशीय सहायक के पदों में भर्ती | कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास शाखा) जिला-सुकमा (छ.ग) द्वारा “सखी” (वन स्टॉप सेंटर) में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 12 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
केस वर्कर
बहुउद्देशीय सहायक
पदों की संख्या – कुल 3 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास शाखा) जिला-सुकमा (छ.ग) महत्वपूर्ण तिथियाँ:–
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 27-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12-07-2022
शैक्षिक योग्यता:–
केस वर्कर – कोई भी महिला जिसके पास सामाजिक कार्य में कानून की डिग्री / मास्टर डिग्री है और गैर सरकारी परियोजना / कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव है। वह स्थानीय समुदाय की निवासी होनी चाहिए ताकि स्थानीय मानव संसाधन और विशेषज्ञता का उपयोग केंद्र के प्रभावी कामकाज के लिए किया जा सके। शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था/ विश्वविद्यालय से होने पर ही मान्य की जायेगी। निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र जमा करने के अंतिम दिनांक तक आवश्यक रूप से प्राप्त होना चाहिए।
आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा किया जावे। आवेदन के साथ स्वप्रमाणित/सत्यापित वांछित प्रमाण पत्र एवं अंकसूची संलग्न किया जाना होगा।
इच्छुक पात्र महिला आवेदकों (व्यक्तिगत सेवा प्रदाता) से निम्नानुसार उल्लेखित कार्यों/पदीय कर्तव्यों के निर्वहन के लिए दिनांक 12 जुलाई 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालयीन समय पर जमा किया जा सकता है।

