*जोन स्तरीय नवा जतन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन*
नवागढ़ . चार दिवसीय नवा जतन पार्ट 2 प्रशिक्षण कार्यशाला 27 जून को बीआरसी कार्यालय नवागढ़ में मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित कर प्रारम्भ किया गया था, जिसका समापन आज हुआ, जिसमें विशेष रुप से विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोकनाथ बांधे , एबीओ श्रीमती कामिनी महिलांग, बीआरसी
सोनु राम साहू सीएससी मुरता श्री सतीश कुर्रे सीएससी बाघुल राजेंद्र रात्रे सीएससी बालक नवागढ़ रेलेंद्र हिरवानी, सीएससी कन्या नवागढ़ किशन कुमार कंवर उपस्थित रहे ।प्रशिक्षण कार्यशाला अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए हुए मास्टर ट्रेनर श्री जोबन सर, प्रियदर्शन सर, ज्योतिष सर जी के द्वारा चारो संकुल से आए हुए समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं को कोविड के समय स्कूल 2 साल तक बंद रहे जिससे सीखने वाले बच्चे सीख नहीं पाए, और जो सीख गए थे वे बच्चे भूल गए जिससे शिक्षा के स्तर में भारी गिरावट के चलते शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु नवाजतन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर बच्चो में उपलब्धि हासिल करने के लिए अवधारणाओं जिसमें गणितीय संक्रियाएं जोड़ ,घटाव , गुणा, भाग, घटते क्रम, बढ़ते क्रम ,स्थानीय मान ,कम ज्यादा ,अक्षर पहचान , मात्राओं शब्द निर्माण, टी एल एम निर्माण एवं अधिक से अधिक गतिविधियों को शामिल करते हुए बच्चों में उच्च गुणवत्ता को लाने के लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रभारी रेवाराम साहू सर मास्टर ट्रेनर्स शांत कुमार पटेल स्कूल मुरता, संजय मस्तके मानपुर, संतराम ध्रुव झाकी, राजेश कुमार स्कूल मातापारा उपस्थित रहे।

