डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (डीएसआरवीएस) ने सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती (DSRVS ARDO Recruitment 2022) अभियान के माध्यम से ग्रामीण सहायक विकास अधिकारी के कुल 2659 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट dsrvsindia.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 10+2 डिग्री होनी चाहिए, साथ ही किसी भी कंप्यूटर कोर्स में डिप्लोमा भी होना चाहिए। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
डीएसआरवीएस आवेदन की स्क्रीनिंग और स्क्रूटनी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा और उम्मीदवारों का नियुक्ति के लिए चयन योग्यता परीक्षा में अंकों के प्रतिशत (%) के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी, एसटी और विकलांग लोगों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 11 मार्च, 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 20 अप्रैल, 2022
जी.डी./सामान्य परीक्षा की संभावित तिथि – अगस्त 2022
मेरिट/परिणाम के जारी होने की संभावित तिथि – सितंबर 2022
उम्मीदवार सबसे पहले डीएसआरवीएस की अधिकारिक वेबसाइट dsrvsindia.ac.in पर जाएं।
फिर होमपेज पर “सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती” अधिसूचना पर क्लिक करें।
अब “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
अब उम्मीदवार आवेदन में आवश्यक जानकारी दर्ज कर फोटो और हस्ताक्षर के साथ अपना आवेदन जमा करें।
उम्मीदवार अब निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
भविष्य की जरूरतों के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

