हाल ही में राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित चंदुलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, संबंध चिकित्सालय दुर्ग में स्टफ नर्स के लिये बड़ी संख्या में भर्ती निकली गयी है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने कुल 176 स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए आदेश जारी किया है। जिसके लिये लिखित परीक्षा 20 मार्च को ली जायेगी। आदेश के मुताबिक महाविद्यालय और चिकित्सालय के लिए 74 अनारक्षित, 56 एसटी, 21 एससी और 25 ओबीसी के लिये आरक्षित किया गया है। स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार मानदेय होगा।

