रायपुर बिलासपुर में आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय लाइक्वाड प्रतियोगिता में ज्ञानश्रय नर्सरी स्कूल के छात्र रविंद्र निहाल ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर में लगभग 500 बालक बालिकाओं ने भाग लिया।

शाला की प्राचार्य श्रीमती वैभवी हिशिकरने बताया कि रविंद्र निहाल में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल शाला को बल्कि रायपुर शहर का नाम पूरे देश में रोशन किया है उन्होंने रविंद्र के पिता संतोष निहाल यूनिवर्सल मार्शल आर्ट क्लब के मुख्य कोच गोविंद रावत,सहायक कोच मनीष साहू एवं शिवचरण साहू एवं समस्त शाला परिषद ने उनकी इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तरोत्तर भविष्य की कामना की है।


