अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें, विधानसभा में उठा मुद्दा
=====================
राकेश न्यूज़ एजेंसी जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़।
अकलतरा अपडेट | 12मार्च 2026
अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही मौतों का मामला विधानसभा में उठाया गया। विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने प्रश्न क्रमांक 1917 के माध्यम से जांजगीर-चाम्पा जिले में 1 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2026 तक हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों और घायलों की जानकारी मांगी।
गृह विभाग की ओर से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि इस अवधि में जांजगीर-चाम्पा जिले में कुल 898 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 425 लोगों की मौत हुई और 794 लोग घायल हुए।
विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार अकलतरा क्षेत्र में दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में अधिक दर्ज की गई। अकलतरा विधानसभा में वर्ष 2024 में 155 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 76 लोगों की मौत और 144 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 में 165 दुर्घटनाओं में 89 लोगों की मौत तथा 123 लोग घायल हुए। वहीं वर्ष 2026 में 14 फरवरी तक 26 दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत और 27 लोग घायल हुए। इस प्रकार कुल 346 दुर्घटनाओं में 178 लोगों की मौत और 294 लोग घायल हुए।
तुलनात्मक रूप से जांजगीर विधानसभा क्षेत्र में इसी अवधि में 304 दुर्घटनाओं में 120 मौतें दर्ज की गईं, जबकि पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 248 दुर्घटनाओं में 127 लोगों की मौत हुई।
गृह विभाग के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना बताया गया है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, रोड मार्किंग और संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल उपयोग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा सड़क सुरक्षा मितान कार्यक्रम के तहत दुर्घटना संभावित गांवों में स्वयंसेवकों की नियुक्ति, हेलमेट वितरण, आवारा मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने तथा राहवीर योजना के माध्यम से घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने जैसे उपाय भी किए जा रहे हैं।
. अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं सड़क की खराब होने की वजह क्योंकि राज्य सरकार सड़क की रखरखाव मरम्मत नहीं करने की वजह से बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं और उन गड्ढों में गाड़ियां दुर्घटना के शिकार हो जाती है जैसा कि विधायक के द्वारा सड़क दुर्घटना का मामला विधानसभा पटल पर पर रखा है।
बनाहिल से अकलतरा जाने वाली मार्ग इतनी जर्जर हो चुकी है पैदल चलना भी दुर्भर हो गया है इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं जिनकी वजह से दुर्घटनाएं बहुत हो रही है सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि बड़े भारी वाहन का आवाजाही होने से भी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं इस तरह से दुर्घटना की रफ्तार सबसे अधिक है छत्तीसगढ़ में।

