साहू समाज द्वारा भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह
गुढियारी परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा समाजिक एकता और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष राज साहू ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं।

दो दिवस पश्चात समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा । समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजन निरंतर किए जाएंगे, ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में साहू समाज के सभी सदस्यों, युवाओं एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

