छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान मे यादवो का हुआ सम्मान
5 अक्टूबर रविवार को राजधानी रायपुर मे होटल ग्रांड अर्जुन मे छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान कार्यक्रम हुआ,कार्यक्रम के आयोजक ममता ब्यूटी एकेडमी सैलून की ममता पटेल एवं स्टार स्टूडियो के कमल सारथी ने
इस कार्यक्रम मे यादव समाज के गौरव छत्तीसगढ़ी फ़िल्म के प्रमोटर विकास यादव एवं छत्तीसगढ़ी फ़िल्म कलाकार ऋतिका यादव को सम्मानित किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन सुंदरानी उत्तम तिवारी एवं बॉलीवुड एक्टर हरीश अग्रवाल रहे कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत के गंगा सागर पंडा, आकाश सोनी, काजल सोनबेर, आस्था शर्मा, किरण चौहान,ऋचा पाठक, विशाल महार, अंशु चौबे, लक्ष्य टारगेट,एस पी जगने सभी उपस्थित थे जैसे कि पूरा छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग जानता है कि विकास यादव फिल्म प्रमोटर है साथ ही अनगिनत फिल्मों का प्रमोशन भी उन्होंने सफलतापूर्वक किया है जिनमें से काफी मूवी हिट और सुपरहिट रही इस तरह से आगे भी वह लगातार अपने वह अपने समाज को गौरांवित करते आ रहे हैं साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री ऋतिका यादव यादव का भी सराहनीय काम रहा वो भी समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा श्रोत है


