18 सितम्बर को किसानों का हल्ला बोल, तहसीलों में सौंपेंगे ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने घोषणा की है कि 18 सितम्बर को पूरे प्रदेश की सभी तहसीलों में किसानो की विभिन्न समस्याओ पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संजय साहू, प्रदेश प्रचार प्रभारी, भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ ने आगे बताया कि किसानों की प्रमुख समस्या खाद की कमी व कालाबाजारी, पिछली चौथी किस्त का भुगतान न होना, धान के समर्थन मूल्य में लाभ न मिलने, धान खरीदी 40 किलो 700 ग्राम से अधिक नहीं लिया जाए जो बैनर के माध्यम से प्रदर्शित हो, जैविक खेती का केंद्रीय अनुदान प्रदेश के किसानो को भी मिले,महँगी और अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था, तथा एग्रीटेक पोर्टल की गड़बड़ियों को सुधारा जाए, कृषक उन्नति योजना मे गन्ना फसल को जोड़ा जाए इत्यादि ।
प्रदेश प्रचार प्रभारी संजय साहू ने कहा कि यदि सरकार ने इन मुद्दों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
–

