अभी इनके पास इन विभागों की जिम्मेदारी
- विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री: सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन , स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।
- अरुण साव, उपमुख्यमंत्री : लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।
- विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री: गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।
- रामविचार नेताम, मंत्री: आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।
- दयालदास बघेल, मंत्री: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
- केदार कश्यप, मंत्री: वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, संसदीय कार्यमंत्री, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।
- लखनलाल देवांगन, मंत्री: वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।
- ओपी चौधरी, मंत्री: वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।
- श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री: लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।
- टंकराम वर्मा, मंत्री: खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
- लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।

