“इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी“ संस्था के बूट कैम्प कोलकाता की है जिसमे मै बीजेपी छत्तीसगढ़ से मै और जांजगीर चाम्पा से कांग्रेस नेत्री और महाराष्ट्र से महाविकास आघाडी पार्टी से, झाराखण्ड से आजसू पार्टी से, राजस्थान के भीम आर्मी पार्टी से, पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस पार्टी से, बिहार के जनसूराज पार्टी से, त्रिपुरा के लोकल पार्टी से, सिक्किम के लोकल पार्टी से,
उत्तर प्रदेश से बसपा और सपा पार्टी और कई समाज सेवी संस्था और पत्रकार दो दिवसीय कैम्प के हिस्सा रहे दो दिनों मे हमने सबका नाम जानने पहचानने और एक साथ कई सेशन के टास्क को अलग अलग ग्रुप मे एक साथ पूरा किया!
इस पूरे प्रोग्राम मे हमें ये लगा ही नहीं की हम अलग अलग राज्य और अगल जाति धर्म के और विचारों को मानने वाले लोग थे..
पूरे कैम्प मे कार्यक्रम का सार एक ही था जिस प्रकार अमेरिका, इंग्लैंड और अन्य देश मे सभी पार्टियां चुनाव मे आमने सामने तो होते है परंतु चुनाव के बाद सभी पार्टियां पक्ष विपक्ष देश के लिए काम करते है राष्ट्र सेवा के लिए सोचते है यह मानसिकता हमारे देश मे भी निर्मित हो यह अनोखा प्रयास ISD टीम के द्वारा हुआ देशभर के युवा नेताओं के माइंड सेट मे हो ताकि आने वाला भविष्य की राजनीति केवल देश के लिए हो देश सेवा के लिए हो!

यह बहुत ही सार्थक प्रयास है और मेरा सौभाग्य है की मेरा चयन इस बूट कैम्प के लिए हुआ आगे 40 लोगो की टीम का चुनाव होना है जो अपने 9 माह के राजनितिक कार्य योजना के माध्यम से अलग अलग स्थानों पर 11-11 दिवसीय यह कैम्प होगा और एक नई सोच के साथ हम एक साथ देश के लिए काम करें यही सोच भारत को विश्वगुरु की प्रथम पंक्ति मे खड़ा करेगा..

