छत्तीसगढ़ में नगर पालिका परिषदों की संख्या बढ़ने जा रही है,और इस दिशा में कुरुद नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद मंत्रालय स्तर पर आवश्यक पहल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान नगर पंचायत कुरुद की सीमाएं ही प्रस्तावित नगर पालिका की सीमाएं होंगी।
कुरुद को नगर पालिका का दर्जा मिलना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं की पूर्ति है। यह उपलब्धि पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर की दूरदृष्टि, सक्रिय पहल और सतत प्रयासों का परिणाम है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कुरुद की आबादी 13,783 थी, जो नगर पालिका के मानकों के अनुरूप है। दर्जा मिलने से न केवल विकास कार्यों के लिए अधिक बजट उपलब्ध होगा, बल्कि जनसुविधाओं में भी व्यापक सुधार की उम्मीद है। यह कदम नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यरत परिषद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात साबित होगी।
मुख्यमंत्री को सौंपा गया था प्रस्ताव
अब 21 दिनों के भीतर मांगी गई आपत्तियां और सुझाव
जारी अधिसूचना के अनुसार, अब आगामी 21 दिनों के भीतर संबंधित प्राधिकरण या व्यक्ति अपने सुझाव या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अगस्त माह में कुरुद को नगर पालिका का दर्जा मिलने की पूरी संभावना है।
अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने जताई उम्मीद



