शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन
शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में आज प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्री शिव यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि श्री राकेश तिवारी जी ने की, तथा विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की अध्यक्ष श्रीमती विमला बांधे जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुई। अतिथियों ने बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई वितरण कर स्वागत किया और नए बच्चों को शाला प्रवेश दिलवाया।

मुख्य अतिथि श्री शिव यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है, और हमें इसे मजबूत बनाने मिलकर प्रयास करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे श्री राकेश तिवारी जी ने शासकीय योजनाओं और शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला एवं अभिभावकों से अपील की कि वे नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजें।
संस्था प्रमुख श्रीमती संगीता रात्रे ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक-शिक्षक सहभागिता पर जोर दिया।
शिक्षक श्री जितेंद्र साहू ने बताया कि शासन द्वारा मुफ्त पाठ्यपुस्तकें अभ्यास पुस्तकें,

मुस्कान पुस्तकाल के लिए पुस्तकें,मध्याह्न भोजन,निःशुल्क गणवेश,छात्रवृत्ति योजनाएं प्रदान किया जा रहा है जिनका उद्देश्य सभी वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।
कार्यक्रम में पालकगण, नगरवासी, शिक्षकगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
शिक्षक जितेंद्र साहू ने सभी अतिथियों व पालकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्रीमती संगीता रात्रे, शिक्षक जितेन्द्र कुमार साहू ,SMC अध्यक्ष श्रीमती विमला बांधे,गुंजा खूंटे,कुसमा कुर्रे,ममता विश्वकर्मा,चमारीन यादव, रेवती पटेल,लुकेश्वरी धीवर, भागबती यादव उपस्थित रहे।
शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव


