कोरबा – 5 साल की बच्ची मालगाड़ी की चपेट में आ गई। शांति नगर स्थित रेलवे पटरी पर आकृति सारथी खून से लतपथ पड़ी थी। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 6 जून की सुबह राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्ची को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। मामला दीपका थाना का है। डॉक्टरों ने जांच में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए।
उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची किन कारणों से ट्रैक पर पहुंची ये पता नहीं लग पाया है। मामला संदिग्ध है, पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों के परिजनों के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता के साथ दो अन्य लोग भी थे। हालांकि, कोई भी घटना की सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा था। परिजन रो-रोकर बुरा हाल में थे।



