सारंगढ़ पुलिस ने नगर पालिका चुनाव में भयमुक्त और शांतिपूर्वक ढंग से मतदान करने को लेकर आर्म्स के साथ किया फ्लैग मार्च….
संवाददाता प्रवीण थॉमस सारंगढ़
सारंगढ़/ नगर में बुधवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस के जवानाें ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर आर्म्स के साथ पेट्रोलिंग किया।
टीआई विवेक पाटले के नेतृत्व में जवानों ने नगर के भारत माता चौक, नन्दा चौक, आजाद चौक, जयस्तम्भ चौक आदि मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च किया। जवानों ने नगरवासियों को निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान करने को प्रेरित किया।
गौरतलब हो कि 20 दिसम्बर को नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान एव 23 दिसम्बर को मतगणना होना है इसके लिए टीआई विवेक एव उनकी पुलिस पार्टी के द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग किया जा रहा है ।जो कि आगामी चुनाव सम्पन्न होने तक निरन्तर जारी रहेगा।

