राजस्थान के भीलवाड़ा में अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारने गए युवक ने दूसरी लड़की को गोली मारी दी है. आरोपी ने युवती को गोली मारने के बाद पिस्टल को खुद के सिर पर रखकर ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली चली ही नहीं. इसी बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी. युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.
गोली चलते ही बस स्टैंड पर मचा हड़कंप
युवती को रेफर किया गया अजमेर
गोली रूमाना के पेट में लगी. इसके बाद उसे भीलवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अजमेर के लिए रेफर किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी श्याम सुंदर के ने बताया कि आरोपी लोकेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ भी की जा रही है. युवती की मां साजिया ने बताया कि परिवार के लोग भीलवाड़ा में शोक सभा में आए थे और कोटा जा रहे थे. उसकी बेटी रूमाना भी परिवार के साथ थी.
गोली मारने के बाद आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश
भीलवाड़ा से कोटा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. उसी दौरान भीड़ में से किसी ने गोली चला दी. गोली चलाने के बाद आरोपी युवक अपनी पिस्टल को सिर पर लगाकर खड़ा था और उसने दो बार ट्रिगर भी दबाया, लेकिन गोली नहीं चली. चिल्लाने पर लोगों में आरोपी की जमकर धुनाई भी कर दी . आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपनी प्रेमिका गोली मारने आया था, लेकिन पीछे से जो युवती दिखाई दी वह उसके प्रेमिका जैसी लगी इसलिए उसने गोली चला दी.



