चेहरे पर होने वाली झाइयों की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें. इसके साथ ही अगर आपकी सेंसिटिव है तो बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी न लगाएं.आजकल अधिकतर लोग चेहरे पर झाइयों से परेशान हैं, इससे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है. समस्या ज्यादा न बढ़ जाए इसलिए इसका समय से इलाज करना जरूरी होता है. स्किन से इसके निशान हटा पाना इतना आसान नहीं होता है. बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं जो झाइयों को साफ करने का दावा करते हैं लेकिन ये पूरी तरह से समस्या का समाधान नहीं कर पाते हैं. कुछ वक्त बाद ही दुबारा चेहरे पर झाइयों के निशान दिखने लग जाते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप किचन में रखे इस एक चीज से नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.
चेहरे पर झाइयां होने का असली वजह स्किन में मेलानिन का लेवल बढ़ जाना है. अगर आपके शरीर में मेलानिन का लेवल ज्यादा बढ़ जाए तो इस स्थिति में आपको अपने खानपान में सुधार करने की सख्त जरूरत है. इसके अलावा कुछ नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से आप चेहरे पर आनेवाली झाइयों को कम कर सकते हैं. इस नेचुरल विधि का मेन इंग्रेडिएंट है प्याज. प्याज के इस्तेमाल से आप झाइयों को कम कर सकते हैं और नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे.
झाइयां हटाने में प्याज का रस है फायदेमंद
झाइयां हटाने के लिए आप नियमित रूप से प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज के रस में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी पिग्मेंटेशन गुण पाए जाते हैं जो स्किन से झाइयां कम करने में आपकी मदद करते हैं. इसके लिए आप 1 से 2 चम्मच प्याज के रस को रोज कॉटन के मदद से प्रभावित हिस्से में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. लगभग 10 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरा धो लें. रोज ऐसा करने से आप जल्द ही झाइयों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
प्याज के रस में मिलाएं शहद
चेहरे पर होनेवाली झाइयों के निशान को मिटाने के लिए आप प्याज के रस के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे पर होने वाली झाइयों को कम कर सकते हैं. चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच प्याज के रस में थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें. इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें, इससे झाईयां कम हो सकती हैं.

