*4G हुआ पुराना अब आया 5G का जमाना, पीएम मोदी ने किया 5G सर्विस…
नई दिल्ली। दूरसंचार के क्षेत्र में आज से एक नए युग की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज सुबह 10 बजे 5G सेवाओं का शुभारंभ कर दिया। कार्यक्रम के दौरान देश के तीन प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर प्रधानमंत्री के सामने एक-एक यूज केस का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। इसी कार्यक्रम में 5जब नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बता दें कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने IMC 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित एंड-टू-एंड 5G उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव किया। उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे।
वही, एयरटेल (Airtel) के डेमो में उत्तर प्रदेश की एक लड़की वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी की मदद से सौर मंडल के बारे में जानने के लिए एक जीवंत शिक्षा अनुभव को देखेगी। लड़की होलोग्राम के माध्यम से मंच पर उपस्थित होकर अपने सीखने के अनुभव को प्रधानमंत्री के सामने साझा करेगी।

