वार्ड क्रमांक 19 नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर शिकायत किया गया जोन 08 में आवेदक ओम प्रकाश साहू समाज सेवक व पत्रकार ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण कराया गया जिसमें की ढकने टूटी हुई है और नाली निर्माण के दौरान प्रत्येक घरों से निकली हुई शिढी जो कि घर मालिकों ने खुद अपने खर्च पर बनाया है उसे ठेकेदार ने खुद बनाया है कहकर उसकी नपाई कराई इसकी शिकायत ओम प्रकाश साहू ने जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 8 में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है अब देखना यह है कि जोन कमिश्नर द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है इस संबंध में जब जोन कमिश्नर से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया आवेदक रायपुर कलेक्टर व कमिश्नर नगर निगम रायपुर को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी है अब देखना है कि आवेदन में कितनी सत्यता है वह जांच कब तक पूरी होती है ,कि बिना जांच के ही ठेकेदार को पूर्ण भुगतान कर दिया जाता है


