एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नारायणपुर भर्ती | Eklavya Model Residential School Narayanpur Recruitment 2022: जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, नारायणपुर जिले अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थाई रूप से अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम सी.बी. एस.ई. पैटर्न पर विद्यालय संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक पी.जी.टी/टी.जी.टी एवं अन्य पद की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 06.06.2022 से 07.06.2022 तक दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या – कुल 37 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर, जिला – नारायणपुर (आदिवासी विकास शाखा)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 06-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07-06-2022
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट / डीएड / बीएड / बीपीएड / डिप्लोमा / नर्सिंग / समकक्ष होना चाहिए। अतिथि शिक्षक हेतु 01 जुलाई 2022 को 21 वर्ष की आयु पूर्ण तथा 35 वर्ष से अधिक न हो।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला एवं विकलांगों के लिए छा.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए समय-समय पर आयु सीमा में छूट प्रदान करने संबंधी नियम लागू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 06.06.2022 से 07.06.2022 तक दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक Walk in Interwiew कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर में आवेदन कर सकते हैं

