रक्षा मंत्रालय में 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर हैं. रक्षा संपदा महानिदेशालय या रक्षा संपदा संगठन में निकली भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है. आवेदन महानिदेशक रक्षा संपदा, नई दिल्ली या एनआईडीईएम या छावनी बोर्ड, पुणे छावनी बोर्ड, दिल्ली या छावनी बोर्ड, बैरकपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं.
रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रक्षा संपदा महानिदेशालय या रक्षा संपदा संगठन ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सब डिविजनल ऑफिसर ग्रेड-II और हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है. 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2021 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, आवेदन महानिदेशक रक्षा संपदा, नई दिल्ली या एनआईडीईएम या छावनी बोर्ड, पुणे छावनी बोर्ड, दिल्ली या छावनी बोर्ड, बैरकपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन निर्धारित पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 है. मतलब इस तारीख तक निर्धारित पते पर आवेदन पहुंच जाना चाहिए.
रक्षा मंत्रालय में वैकेंसी का डिटेल
कुल पद – 97जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 7सब-डिवीज़नल ऑफिसर ग्रेड- II – 89हिंदी टाइपिस्ट – 1

रक्षा मंत्रालय में भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर- उम्मीदवारों के पास अनिवार्य/वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी/अंग्रेजी या हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या हिंदी अनुवाद में डिप्लोमा या अंग्रेजी में ग्रेजुएशन और अनुवाद में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही कम से कम दो साल का अनुवाद का अनुभव.एसडीओ- उम्मीदवार का 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही सर्वेइंग या ड्रॉफ्टमैन सिविल में कम से कम दो साल का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए.हिंदी टाइपिस्ट- 10वीं पास होने के साथ कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की दर से हिंदी टाइपिंग करने में सक्षम होना चाहिए.
आयु सीमा:
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 18 से 30 वर्षसब-डिवीज़नल ऑफिसर ग्रेड II – 18 से 27 वर्षहिंदी टाइपिस्ट – 18 से 27 वर्ष
कैसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरकर लिफाफे में “साधारण डाक” द्वारा “जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर / सब डिवीजनल ऑफिसर, ग्रेड -11 / हिंदी टाइपिस्ट के पद के लिए दक्षिणी कमान, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के पास, कोंढवा रोड, पुणे (महाराष्ट्र)-411040 के पते पर आवेदन भेज सकते हैं

