दिनांक 15 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को इकाई साहू समाज मजदूर नगर वार्ड नंबर 40 ,सरोरा रायपुर में सामाजिक बैठक आयोजित किया गया था।
*प्रकरण विवरण* वार्ड नंबर 40 मजदूर नगर सरोरा निवासी तिलक राम साहू पिता श्री घनश्याम साहू ने जो कि पिछले 10 वर्षों से ईसाई धर्म अपना लिया था उन्होंने स्वैच्छिक हिन्दू धर्म में वापसी और साहू समाज की मुख्य धारा में जुड़ने हेतु आवेदन किया था।
जिस आवेदन को स्वीकार करते हुए इकाई साहू समाज मजदूर नगर ने परिक्षेत्र को लिखित सूचना प्रेषित किया। दिनांक 15 दिसंबर 2025 को सामाजिक बैठक में तिलक राम साहू को हिंदू धर्म की महत्ता बताते हुए और भविष्य में दोबारा दूसरे धर्म को नहीं अपनाने का निर्देश देते हुए पुनः घर वापसी करवाया गया एवं साहू समाज की मुख्य धारा में मिलाया गया। तहसील साहू संघ बीरगांव के मीडिया प्रभारी कमलेश साहू ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक राम साहू व उनके परिवार को भक्त माता कर्मा की मंगल आरती के साथ हिन्दू धर्म में वापसी करवाया। इस बैठक में तहसील साहू संघ बीरगांव के उपाध्यक्ष श्री जीवन साहू,महामंत्री श्री लखनलाल साहू,कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री बेदराम साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री रामपाल, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू,सरोरा,संगठन सचिव श्री मोहित साहू सरोरा इकाई अध्यक्ष शेखूराम साहू,इकाई अध्यक्ष मजदूर नगर, श्री प्रेमलाल साहू महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रूपेश्वरी साहू,श्रीमती तुलसी साहू श्रीमती गोमती साहू , डॉ नरोत्तम साहू एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा उनके अलावा समस्त इकाई साहू समाज मजदूर नगर के सभी सदस्य उपस्थित थे।

