कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर (छ.ग.) के अन्तर्गत रिक्त आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी (स्वीपर, जलवाहक एवं चौकीदार) के निम्नांकित पदों पर सीधी भर्ती किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन पत्र दिनांक 30.03.2024 की संध्या 5:00 बजे तक रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जन्मतिथि की सत्यता हेतु जन्म प्रमाण पत्र अथवा पांचवीं/आठवीं एवं शैक्षणिक अर्हता की अंकसूची की अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – स्वीपर, जलवाहक एवं चौकीदार
पदों की संख्या – कुल 16 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 09-03-2024
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30-03-2024
शैक्षिक योग्यता:–
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्था से न्यूनतम कक्षा आठवीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा यह अपेक्षित है कि उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ी (बोली)/स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए।
- सेवा का कार्य करने हेतु तत्पर तथा आवेदित पद से संबंधित कार्य के अनुभव का प्रमाण-पत्र। (यदि उपलब्ध हो तो) संलग्न करें।
- नोट :- शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं द्वारा जारी स्वीपर, जल वाहक एवं चौकीदार के कार्य का अनुभव हो एवं इसके अतिरिक्त ड्राईवर, कुक, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई, प्लम्बर, हाउस कीपिंग, राज मिस्त्री, धोबी, गार्ड के कार्य का अनुभव हो तो प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करें। निजी व्यक्ति/निजी संस्थान द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र मान्य नहीं किया जावेगा।
- उच्चतर शैक्षणिक योग्यता के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा।
आयु सीमा:–
प्रत्येक अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छ.ग. के स्थानीय/मूल निवासी अभ्यर्थी के लिए उच्चतर आयु सीमा 40 वर्ष होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमिलेयर), महिला इत्यादि के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य शासन द्वारा जो छूट दी गई है, वे छूट यथावत लागू रहेगी तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के आधार पर अभ्यर्थियों को आयु में दी जाने वाली सभी प्रकार की छूट को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
आयु संबंधी प्रमाण के लिए पांचवीं/आठवीं एवं शैक्षणिक अर्हता प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो, मान्य होंगे। जो अभ्यर्थी उच्चतर आयु सीमा में छूट चाहते हैं, उन्हें संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
आवेदन पत्र इस विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 30.03.2024 की संध्या 5:00 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम (स्वीपर/जल वाहक/चौकीदार) एवं आवेदक का वर्ग लिखा हो, कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर जिला सूरजपुर छ.ग., पिन कोड- 497229 के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे जा सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। डाक के विलम्ब के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार रहेगा।
आवेदन के साथ जन्मतिथि के संबंध में प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र (शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थानों में कार्यरत् शासकीय सेवकों को छोड़कर), दिव्यांगता प्रमाण पत्र इत्यादि प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित (Self Attested) प्रतियां आवेदन पत्र में उल्लेखित क्रमानुसार संलग्न करना अनिवार्य होगा।

