जिले अंतर्गत 08 स्वामी आत्मानंद योजनांतर्गत संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त शिक्षकीय पदों पर संविदा से भर्ती की जानी है, जिसके अनुसार दिनांक 25.08.2023 से 11.09.2023 तक आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
- व्याख्याता
- शिक्षक
- सहायक शिक्षक
- प्री प्राइमरी टीचर
- प्रधान पाठक प्रा. शाला
पदों की संख्या – कुल 17 पद
विभाग का नाम – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, रायगढ़ (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 25-08-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 11-09-2023
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से 10th / 12th / Graduation / B.Ed / D.Ed होना चाहिए।
आयु सीमा:–
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिये। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2023 कि स्थिति में की जाएगी। उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा।
इच्छुक एवं योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़. पिन-498001 के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। अभ्यर्थी दिये गये दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने के पश्चात ही आवेदन करें।
दिनांक 25.08.2023 से 11.09.2023 कार्यालयीन समय 5:30 सायं तक डाक के माध्यम से ही प्राप्त आवेदनों पर का ही पात्रता एवं अपात्रता का परीक्षण किया जाएगा। अन्य माध्यम से / विलंब से प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जावेगा।

