साहू हेल्प लाइन सक्ति जांजगीर के द्वारा स्व रोजगार हेतु अनुकरणीय पहल आज दिनांक 21/6/2023 को सिवनी चांपा निवासी ममता साहू पिता सनी साहू जो की गरीब परिवार से है जो सिलाई कार्य मे दक्ष है , लेकिन सिलाई मशीन नही होने के कारण इन्हे अपने रोजगार के लिए अनेक समस्या आ रही थी , इसके बारे मे जब साहू हेल्प लाइन को पता चला तो तत्काल उसे सिलाई मशीन देने का सराहनीय कार्य किया गया। इस अवसर पर साहू हेल्प लाइन के *संयोजक अशोक साहू सदस्य मेंम कुमार साहू, भोला शंकर साहू, हेमंत साहू जिला साहू संघ के अध्यक्ष बालेश्वर साहू योगेश साहू, यशवंत साहू, प्रकाश साहू, बोध राम साहू रूप साहू मंडी अध्यक्ष सक्ति बीना साहू हेमलता साहू, राज कुमार साहू आदि उपस्थित थे
ज्ञात हो की इस प्रकार के अनेको सामाजिक सहयोग के क्षेत्र मे साहू हेल्प लाइन हमेशा अग्रणी रहता है जैसे निर्धन कन्या विवाह दश कर्म संश्कार गरीब मरीजो का इलाज कम्बल वितरण प्रतिभा सम्मान, अन्न वितरण, ब्लड डोनेशन कॉपी, पुस्तक वितरण, ड्रेस पानी बोत्तल, टाई बेल्ट पानी टंकी वितरण आदि अनेक कार्य समय समय पर किया जाता है सिलाई मशीन प्राप्त होने पर ममता एवम उसके परिवार वाले के चेहरे पर खुशी छा गया तथा इस कार्य के लिए साहू हेल्प लाइन का आभार ब्यक्त किया गया !

