फिल्म: एक विलेन रिटर्न्स
कलाकार: अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया
निर्देशक: मोहित सूरी
साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ का सीक्वल ‘एक विलेन रिटर्न्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम हैं। फिल्म शुरू होने के साथ ही वो अपने एक्शन अवतार में आ जाते हैं। मेट्रो में फाइट, पुरानी बिल्डिंग में फाइट, व्यस्त सड़क पर फाइट लेकिन ये फाइट क्यों हो रहा है यह समझ नहीं आता। फिर दो सुंदर लड़कियां दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्क्रीन पर आती हैं।
क्या है कहानी
गौतम (अर्जुन कपूर) एक अमीर बिगड़ैल लड़का है। उसका आरवी (तारा सुतारिया) के साथ लव-हेट जैसा रिलेशनशिप चल रहा है। आरवी जो कि कॉन्सर्ट में मंच पर गाती दिखती हैं। अब कहानी का दूसरा हिस्सा शुरू होता है जहां एक कम बोलने वाला टैक्सी ड्राइवर (जॉन अब्राहम) रसिका (दिशा पाटनी) के प्यार में पड़ जाता है जो कि एक बड़े स्टोर में सेल्सगर्ल है। फिल्म की कहानी में अभी यह साफ नहीं है कि विलेन कौन है और हीरो कौन है। पीला मास्क वापस लौटता है। एक सीरियल किलर जवान लड़कियों की हत्या कर रहा है। इसके पीछे कौन है, इसका पता आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

