इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुद में निम्नलिखित रिक्त पदों पर निश्चित वेतन में संविदा के माध्यम से नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 21/08/2023 शाम को 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
1.सहायक वर्ग – 2 पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता –
- केन्द्र शासन / राज्य शासन / विश्वविद्यालय / राज्य शासन के मंडल / निगम/आयोग / प्राधिकरण से उच्च / समकक्ष पद से सेवानिवृत्त जिन्होंने 70 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो, को प्राथमिकता आवश्यक न्यूनतम अर्हता (सेवानिवृत्त कर्मचारी न मिलने की स्थिति में)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक।
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में 01 वर्षीय डिप्लोमा प्रमाण पत्र।
- कम्प्यूटर से संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी।
2.वाहन चालक पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता –
- आठवीं कक्षा उत्तीर्ण
- हल्के वाहन परिचालन का जीवित लाइसेंस (वाहन परिचालन हेतु कौशल परीक्षा ली जायेगी।)

3.चौकीदार पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – मान्यता प्राप्त मण्डल से कम से कम पांचवी कक्षा उत्तीर्ण ।
आयु सीमा:–
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21/08/2023 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए। जन्म तिथि के प्रमाणीकरण हेतु प्रमाण पत्र संलग्न करें।
आवेदन शुल्क:–
चयनित उम्मीदवारों को कार्य पर उपस्थिति के पूर्व 50/- रूपये के स्टांप पेपर पर एक वचन पत्र देना होगा। वचन पत्र पर अभ्यार्थी के हस्ताक्षर होंगे एवं वह नियंत्रणकर्ता अधिकारी के कार्यालय में सुरक्षित रखा जावेगा । वचनपत्र तैयार कर उसे जमा करने की जिम्मेदारी संबंधित अभ्यार्थी की होगी। वचनपत्र का प्रारूप संलग्न है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 21/08/2023 को अभ्यर्थी जन्म तिथि के प्रमाणीकरण हेतु प्रमाण पत्र संलग्न करें एवं निर्धारित कार्यालय में आवेदन करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

पदों के नाम –
- सहायक वर्ग – 2
- वाहन चालक
- चौकीदार
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुन्द
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 13-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 21-08-2023

