समग्र शिक्षा कार्यालय जिला परियोजना अधिकारी जिला द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा संचालित है, जिसके बेहतर संचालन हेतु समावेशी शिक्षा (कक्षा 9वीं से 12वीं) अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर 04 स्पेशल एजुकेटर के पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 23 सितंबर 2022 स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – स्पेशल एजुकेटर
पदों की संख्या – कुल 04 पद
विभाग का नाम – समग्र शिक्षा कार्यालय जिला परियोजना अधिकारी जिला बेमेतरा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 09-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23-09-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (विशेष शिक्षा) में अथवा बी.एड. (सामान्य) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में।स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (विशेष शिक्षा) में अथवा बी.एड. (सामान्य) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में।
वेतन:–
इस पद हेतु निश्चित एवं एकमुश्त मानदेय रू.20000/- (अक्षरी बीस हजार रू. मात्र) प्रतिमाह दिया जायेगा इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते की पात्रता नहीं होगी।
चयन प्रक्रिया:–
- निर्धारित योग्यता स्नातकोत्तर के कुल अंक का 50 प्रतिशत एवं बी.एड. (विशेष शिक्षा) के कुल अंक का 50 प्रतिशत अंक (कुल 100 अंक) जोड़कर मेरिट सूची निर्धारित होगा अथवा स्नाकोत्तर के कुल अंक का 50 प्रतिशत, बी.एड. (सामान्य) के कुल अंक 25 प्रतिशत के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) के कुल अंक का 25 प्रतिशत अंक ( कुल 100 अंक) जोड़कर मेरिट सूची निर्धारित होगा।
- आवेदन प्राप्त करने की निर्धारित तिथि एवं समय में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जायेगी। स्क्रूटनी के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जायेगी।
- मेरिट के आधार पर 04 विज्ञापित पद के विरूध्द 40 अभ्यर्थियों को अधिकतम (1:10) दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
- दस्तावेजी सत्यापन में सही पाये जाने पर मेरिट के आधार पर, आक्षरण रोस्टर का पालन करते हुए 04 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
- चयन के समय किसी पद पर समान अंक के अभ्यर्थी होने की स्थिति में जिस अभ्यर्थी की जन्मतिथि पहले होगी अर्थात आयु के आधार पर वरिष्ठ अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 30924 कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:30 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा), कचहरी रोड, जिला-बेमेतरा (छ.ग.) पिन 491335 के पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

