” शिक्षक संगठनों में दो फाड़,24 अगस्त को राजधानी रायपुर में होगी 10 संगठनों बड़ी बैठक। बनेगी आंदोलन की रणनीति
रायपुर _ युक्तियुक्करण को लेकर 24 अगस्त को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ संयुक शिक्ष्क महासंघ के बैनर तले विभिन्न शिक्षक संगठनो की बैठक होगी प्रदेश शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष राजनरायण द्विवेदी, गवर्नमेंट एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग प्रदेश महामंत्री छोटेलाल साहू ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य शासन ने दर्ज संख्या के आधार पर स्कूल और शिक्षकों की संख्या में कटौती का तुगलकी फरमान जारी किया है। साथ ही विभागीय स्तर पर जोरशोर क्रियान्वित करने के लिए लगा हैं इनका संयुक्त शिक्षक महासंघ पुरजोर विरोध करेगा। युक्तियुक्त करण प्रक्रिया का घोर विरोध करते हुए सड़क की लड़ाई लड़ने का जंगी ऐलान किया है प्रदेश महामंत्री छोटेलाल साहू ने आगे बताया की विद्यार्थियों के पालकों को जन्हा अपने बच्चों की भविष्य की चिंता रही हैं वही शिक्षकों को अपनी नौकरी की महासंघ ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग लेनदेन करके शिक्षकों को मनमाने पोस्टिंग दिलवाते है और सेटअप के विरुद्ध मनमाने ढंग से ज्वानिंग करवाए हैं वही लोग मोर्चा बनाकर शिक्षकों के रहनुमा बनने का नाटक कर रहे हैं जिसका महासंघ पुरजोर विरोध करता है। महासंघ ने राज्य सरकार पर सीधा प्रहार किया है शासन अपने तिजौरी भरने के लिए स्कूली बच्चों के भविष्य से खेल रहा है वही प्रदेश के डी एड, बी एड और टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के शासकीय नौकरी का रास्ता बंद कर रहें है।24 अगस्त के मेगा बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह बनाफर, शिव सारथी, शंकर साहू, धरमदास बंजारे, चेतन बघेल, अनिल टोप्पो, विक्रम राय सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।


