कार्यालय प्राचार्य, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बिलासपुर के चतुर्थ श्रेणी (लेब अटेन्डेन्ट, भृत्य, चौकीदार, स्वच्छक, माली, गार्डन सर्वेन्ट एवं आया) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 19/06/2023 दिन सोमवार को कार्यालयीन समय 05:30 बजे तक अथवा उसके पूर्व आवश्यक रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए।
पदों के नाम –
- लेब अटेण्डेन्ट
- भृत्य
- चौकीदार (केवल पुरूष)
- गार्डन सर्वेन्ट
- स्वच्छक
- माली
- आया (केवल महिला)
पदों की संख्या – 24 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
महत्वपूर्ण तिथियाँ –आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19-06-2023
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
सरल क्रमांक 01 में अंकित पद लेब अटेण्डेन्ट हेतु माध्यमिक शिक्षा मण्डल अथवा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा (दसवीं) उत्तीर्ण। सरल क्रमांक 02 से 07 में अंकित पदों हेतु पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा आठवीं) अथवा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आठवीं परीक्षा उत्तीर्ण।

आयु सीमा:–
आयु, दिनांक 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होगी। छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ-3-2/2015/1-3, दिनांक 30.01.2019 के अनुसार सीधी भर्ती के पदों पर कैलेण्डर वर्ष 2023 की समाप्ति तक छ.ग. के मूल / स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई 05 वर्ष की छूट की अवधि को दिनांक 01/01/2019 से 31/12/2023 अर्थात् 05 वर्ष तक बढ़ाया गया है।
समस्त आवश्यक सहपत्रों सहित पूर्णतया भरे हुए आवेदन पत्र कार्यालय प्राचार्य, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बिलासपुर, नागोराव शेष भवन, जुना बिलासपुर, छत्तीसगढ़, पिन कोड 495001 के पते पर पंजीकृत डाक/ स्पीडपोस्ट के माध्यम से दिनांक 19/06/2023 दिन सोमवार को कार्यालयीन समय 05:30 बजे तक अथवा उसके पूर्व आवश्यक रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए।




