शहीद नन्दकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव रायपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 का आयोजन
शहीद नंद कुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बीरगांव, रायपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 के अवसर पर 20, 22 व 24.12.2025 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा प्रायोजित एवं गणित विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें व्याख्यान व विभिन्न प्रतियोगिताएं पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, पीपीटी प्रेजेंटेशन, भाषण एवं मॉडल आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के रूप में नगद राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दिनांक 20.12.2025 को मुख्य अतिथि डॉ.बी एस ठाकुर, विभागाध्यक्ष गणित, पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, दिनांक 22.12.2025 को मुख्य अतिथि डॉ गोविंद प्रसाद साहू, सहायक प्राध्यापक,गणित, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर तथा दिनांक 24.12.2025 को डॉ वर्षा करंजगावकर, विभागाध्यक्ष गणित, शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर ने विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिया।मुख्य अतिथियों को शाॅल व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा द्वारा आशीर्वचन दिया तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं सह-संयोजक श्रीमती अनुराधा साहू ने आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं गणित विषय के प्रति जागरूक व गणित के नवाचार से लाभान्वित हुए। यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अधिकाधिक संख्या में सहभागिता दी।


