संविधान दिवस पर कार्यक्रम
शहीद नंद कुमार पटेल शा. महा.बीरगांव,रायपुर,में दिनांक 26.11.2022 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.प्रीति तिवारी के मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाया गया।सर्वप्रथम डॉ. एच. एल. वर्मा,सहा. प्रा.(राज. विज्ञान)द्वारा संविधान पर व्याख्यान दिया गया, जिसमें भारत के संविधान की निर्माण- प्रक्रिया, निर्माता सभा के कार्य,विशेष रूप से डॉ.भीमराव आंबेडकर के योगदान की जानकारी दी गई। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.प्रीति तिवारी द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर समस्त प्राध्यापक एवं छात्र- छात्राओं को शपथ दिलाया गया।उक्त क्रार्यक्रम में प्राचार्य,डॉ.एच. एल.वर्मा,सहा.प्रा.(राज.वि),श्रीमती सौम्या रामटेके, सहा.प्रा.(अंग्रेजी),डॉ.आशा रामटेके,सहा.प्रा वाणिज्य),श्री मनोज जांगड़े,सहा.प्रा.(रसायनशास्त्र),श्रीमती रोसमीना कुजूर,सहा.प्रा(हिंदी),श्रीमती अनुराधा साहू,सहा.प्रा.(प्राणीविज्ञान),डॉ.मनोज शर्मा,सहा.प्रा.(गणित),श्री प्रकाश भारद्वाज,सहा.प्रा.(अर्थशास्त्र),श्री युगबोध पटले,सहा.प्रा.(भौतिकशास्त्र),श्री रविंद्र राठौर,सहा.प्रा.(जैवप्रौद्योगिकी) व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

