वोटरों को लुभाने के लिए मध्यप्रदेश से बिरगांव में शराब पहुँची थी पर अफसोस कि जिला आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए उन 53 पेटी शराब को जप्त कर लिया।
आपको बता दे कि इस वक्त बिरगांव में नगरीय निकाय चुनाव होने है, और ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब माफियाओं की मदद ली जा रही है, इसी कड़ी में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से पहुँची 53 पेटी शराब को आबकारी विभाग ने टीम ने एक फैक्ट्री में छापामारी करते हुए पकड़ा और फैक्ट्री संचालक के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्याम चौक उमिया मार्केट बिरगांव में रामस्लैग क्रेसिंग(अग्रसेन कटिंग) फैक्ट्री में दबिश देकर टीम ने कुल 53 पेटियों में भरी 2650 नग पाव गोवा व्हिस्की ( फ़ॉर सेल इन मध्यप्रदेश) मो बरामद कर फैक्ट्री संचालक रामावतार रात्रे पिता गणपत राम रात्रे उम्र 39 वर्ष निवासी जागेश्वर नगर वार्ड नं.36 बिरगांव, रायपुर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क)36 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया ।

