रायपुर : आम आदमी पार्टी ने विष्णु प्रसाद कुलदीप को प्रदाय प्रवक्ता नियुक्त बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, प्रदेश प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने बधाई व शुभकामनायें देने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के प्रति निष्ठा, लगन व आचरण को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के अनुशंसा पर विष्णु प्रसाद कुलदीप को आम आदमी पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है की विष्णु कुलदीप अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभायेंगे एवं देश व सामाज के सकारात्मक बदलाव की विचारधारा को घर घर पहुॅचाने में सक्रिय योगदान देंगे।यह नियुक्ति दिनांक 07/03/22 से इनके इस्तीफे / निलंबन तक प्रभावी रहेगी ।


