रेलवे भर्ती सेल पूर्वोतर रेलवे, गोरखपुर अप्रेन्टिस अधिनियम, 1961 एवं अप्रेन्टिसशिप नियम, 1962 के तहत अप्रेन्टिस प्रशिक्षण के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
इसके तहत अप्रेन्टिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। रेलवे भर्ती सेल पूर्वोतर रेलवे, गोरखपुर ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है।
इस अप्रेन्टिसशिप नियम के अनुसार कुल 1104 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों पर आवेदन अधिकारी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन (Online) तरीके से आमंत्रित किए गए हैं।
वैकेंसी के बारे में विस्तृत और डिटेल जानकारी स्टेप बाय स्टेप पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवाई जा रही है।
आवेदन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां
रेलवे भर्ती सेल पूर्वोतर रेलवे, गोरखपुर में अप्रेन्टिसशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन (Online) तरीके से आमंत्रित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन फार्म आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 नवंबर 2023 सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ कर दिए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन फार्म आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 दिसंबर 2023 को सुबह 10:00 बजे तक भर सकते हैं।
आवेदन कर्ता इस निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखकर अपना आवेदन भर सकते हैं।
क्योंकि इस समय सीमा के पश्चात किसी भी तरह के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आयु सीमा
अभ्यर्थियों को 25.11.2023 को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। एससी/एसटी अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु सीमा के मामले में 5 साल तक की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में, ऊपरी आयु सीमा में 3 साल तक की छूट एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में अधिकतम 10 वर्ष की छूट की अनुमति है।
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों को अधिसूचना जारी होने की तारीख को अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको सहित हाई-स्कूल/10 वीं की निर्धारित योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए।
शारीरिक मानक
प्रलेख सत्यापन के लिए बुलाए गए चयनित अभ्यर्थियों को संलग्न निर्धारित प्रारूप पर प्राधिकृत चिकित्साधिकारी द्वारा जारी किया गया मेडिकल प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा (प्रारूप संलग्न है)। दिव्यांग की पात्रता रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशो द्वारा शासित होगी।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को प्रसंस्करण शुल्क के रूप में 100/- रूपये का भुगतान करना होगा । अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ई.डब्लू.एस./दिव्यांग (PwBD)/महिला उम्मीदवारों को प्रसंस्करण शुल्क से छूट दी गयी है।
चयन का तरीका
अप्रेन्टिस अधिनियम, 1961 के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा जो मैट्रिक न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ] और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किये गये प्रतिशत के औसत के आधार पर तैयार किया जाएगा।
अभ्यर्थी एक से अधिक ईकाई/स्थान का चयन कर सकते हैं। यदि उसकी योग्यता के आधार पर पहली पसंद वाली इंकाई आवंटित नहीं हो पाती है तो उसे बाद की पंसद वाली इकाई आवंटित की जायेगी।
अभ्यर्थियों को गोरखपुर में प्रलेख सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और उन्हें प्रलेख सत्यापन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र, निर्धारित फार्मेट में मेडिकल सर्टिफिकेट, 04 अदद पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाणपत्रों और प्रशंसापत्रों तथा उनकी छायाप्रति लाना होगा।
प्रलेख सत्यापन के बाद, पात्र उम्मीदवारों का आंवटित मण्डल/यूनिट में प्रशिक्षण प्रारम्भ होगा ।
आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवारों को अपने आवेदन वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सूनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे इस अधिसूचना के अन्तर्गत पात्र है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वर दिनांक 25.11.2023 को सुबह 10.00 बजे खोला जायेगा एवं 24.12.2023 को शाम 5.00 बजे बन्द कर दिया जायेगा।

