अपनी सुरीली आवाज और बेहतरीन गानों से फैंस का दिल जीतने वाले सिंगर शान की गिनती बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में की जाती है.
‘वो लड़की है कहां’, ‘कुछ तो हुआ है’, ‘मैं ऐसा क्यों हूं’ जैसे कई हिट गाने देने वाले सिंगर शान ‘द वॉइस इंडिया’ और ‘सा रे गा मा पा लिटल चैम्प्स’ जैसे सिंगिंग रियलिटी शोज को जज भी कर चुके हैं. अब एक इंटरव्यू में शान ने बताया है कि इन सिंगिंग रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स की परफॉरमेंस को अक्सर दोबारा डब किया जाता है.
शान ने किया रियलिटी शो का पर्दाफाश
शान ने आगे बताया, ‘वहां जो गाते हैं वो एक बारी ही होता है, लेकिन फिर वो उस ऑडियो को स्टूडियो में ले जाते हैं और उन्हें फिर से गाने के लिए कहते हैं. ये पिछले कुछ सालों से हो रहा है. फिर इसे फिक्स करके और बेहतर भी किया जाता है. तो जब दर्शक उस सिंगर को सुन रहे होते हैं तो उन्हें आसानी से पता चल जाता है कि क्या ट्यून से बाहर जा रहा है. ये कैसे हो सकता है? कुछ हद तक तो वो गा रहे हैं. कोई बेहतर गा रहा है, कोई कम बेहतर गा रहा है, उसी पर रिएक्शंस आ रहे हैं. जब शुरुआत में ये चीजें जबरदस्ती थोपी जा रही थीं तो मेरी लड़ाई हो गई थी.’
शान के करियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के ‘बम बम भोले’ गाने को गाया था. इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया. शान, 90s के जाने माने सिंगर रहे हैं. उनके गाने ‘तन्हा दिल’, ‘चांद सिफारिश’, ‘ऑल इज वेल’ समेत कई अन्य गानों को गाया है.



