आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में चतुर्थ श्रेणी के 47 पदों पर भर्ती
कार्यालय अधीक्षक, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर (छ.ग.) द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कुल 47 पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 05.06.2023 तक पंजीकृत डाक/ कूरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
भृत्य
चौकीदार (पुरूष)
लैब ब्वाय
वार्ड ब्वाय
क्लीनर
रसोईया
ओ.पी.डी. अटेंडेंट
ऑपरेशन थियेटर अटेंडेंट
पैथालॉजी अटेंडेंट
लेबोरेटरी अटेंडेंट
मसाजर
आया
स्वच्छक
पदों की संख्या – कुल 47 पद

विभाग का नाम – कार्यालय अधीक्षक, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 16-05-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 06-05-2023

शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
अभ्यर्थी शारीरिक रूप से अपंग न हो।
पुरुष अभ्यर्थी के लिए उचाई 165 से. मी. से कम ना हो। महिला अभ्यर्थी के लिए उचाई 152 से.मी. से कम न हो।
पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए उचाई एवं आयु के समानुपात मं शारीरिक वजन, चिकित्सा मानक के अनुसार होना आवश्यक है।

किसी शासकीय संस्था में मसाजर के रूप में कार्य करने का न्यून्तन 02 वर्ष का अनुभव हो।
आयु सीमा:–
आयु दिनांक 01 जनवरी 2023 न्यूनतम 18 वर्ष एवं छ.ग. शासन के नियमानुसार स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। फलस्वरूप अधिकतम आयु 40 वर्ष की जाती है।

चयन प्रक्रिया:–
चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा। मसाजर (महिला एवं पुरुष) पद हेतु नियमानुसार निर्धारित न्यूनतम शारीरिक योग्यता का परीक्षण अंतिम प्रावीण्यता सूची बनाये जाने के पूर्व किया जायेगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम शारीरिक योग्यता के मापदंडों को पूर्ण नहीं करता है, तो उसे अंतिम प्रावीण्य सूची में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।
समस्त आवश्यक सहपत्रों सहित पूर्णतया भरे हुए आवेदन पत्र अधीक्षक, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय – चिकित्सालय रायपुर छ.ग. शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर पिन न 492010 के कार्यालय में पंजीकृत डाक / कूरियर के माध्यम से दिनांक 05.06.2023 को कार्यालयीन समय तक अथवा उसके पूर्व आवश्यक रूप से प्राप्त हो जाने चाहिए. आवेदक कृपया ध्यान देवे कि डाक अथवा किन्ही कारण से होने वाले बिलब के लिए अधीक्षक कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।


