राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार मिलने पर किशोर राजपूत को दी बधाई
========================
नवागढ़ बेमेतरा
========================
नगर पंचायत नवागढ़ के युवा किसान किशोर कुमार राजपूत को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले जैव विविधता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में अपने निवास कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में भूपेश बघेल द्वारा वर्ष 2022 का ” जैव विविधता पुरस्कार ” किशोर राजपूत को दिया गया।
पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, पच्चीस हजार का चेक प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ सरकार के जैव विविधता बोर्ड द्वारा जैव संसाधनों का पोषणीय उपयोग श्रेणी अंतर्गत गौ आधारित प्राकृतिक खेती, देशी बीज संरक्षण , संवर्धन,औषधीय पौधों की खेती में नवाचार और देशी बीजों के प्रचार प्रसार व जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रदान किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रीगण तथा प्रशासनिक अधिकारी व प्रबुद्ध जन मौजूद थे।
राज्य सरकार के प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर किसानों,प्रशासनिक अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों व अनेक सामाजिक संगठनों ने किशोर राजपूत को बधाई दी है।

