जिले के निर्वाचन कार्यालय एवं विधानसभा क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारी (रिटर्निंग आफिसर) कार्यालयों हेतु 05 पद सहायक ग्रेड-3 (संविदा) एवं 06 पद भृत्य (कलेक्टर दर) नियुक्ति दिनांक से 30.11.2023 तक के लिये स्वीकृति प्रदान करने के फलस्वरूप रिक्त संविदा / कलेक्टर दर के पदों हेतु दिनांक 10.07.2023 तक स्थान कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, राजनांदगांव (छ.ग.) में आवेदन-पत्र आमंत्रित किया जाता हैं।
शैक्षणिक योग्यता –
- मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण ।
- मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् प्रमाण-पत्र तथा कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति । (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)

2.भृत्य पद हेतु:–
वेतनमान – कलेक्टर दर
शैक्षणिक योग्यता – आठवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि.व., महिला एवं संविदा पर नियुक्त अभ्यर्थी को राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये आदेशों के अनुरूप आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी। सभी छूटों को मिलाकर 45 वर्ष से अधिक की आयु मान्य नहीं होगी, परन्तु छ.ग. के स्थानीय / मूल निवासी अभ्यर्थी के लिये उच्चतर आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
पदों के नाम –
- सहायक ग्रेड – 3
- भृत्य
पदों की संख्या – कुल 11 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव (छ.ग.)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 04-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-07-2023
- उक्त पदों में भर्ती हेतु उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र मय दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि विज्ञापन दिनांक से 10.07.2023 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:30 बजे के बीच में कार्यालयीन दिवस में डाक अथवा सीधे जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। अंतिम तिथि के निर्धारित समय सायंकाल 5.30 बजे के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

