कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जिला – कोरबा (छ.ग.) द्वारा वर्ष 2022-23 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रण हेतु सूचना जारी किया गया है, जिसके अनुसार ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि – 07.11.2022 सायं 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जिला – कोरबा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 20-10-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07-11-2022
PDF FILE :-
राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 50 अभ्यर्थी (ST-50%, SC-30%, OBC-20%) (प्रत्येक वर्ग में 33% महिलाओं के लिये आरक्षित) जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र का आमंत्रण किया जा रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (Online) माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

