गुजरात हाईकोर्ट ने सिविल जज के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल में गुजराती भाषा की परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए भाषा की परीक्षा देनी होगी।
पदों की संख्या : 219
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 3 फरवरी 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 2 मार्च 2022
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, गुजराती भाषा की भी परीक्षा होगी।
गुजराती भाषा परीक्षा की तारीख इस तरह हैं
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 15 अप्रैल 2022
गुजराती भाषा परीक्षा की तारीख- 15 अप्रैल 2022
मुख्य परीक्षा की तारीख- 17 जुलाई, 2022
इंटरव्यू की तारीख- 9 अक्टूबर 2022
आयु सीमा
आवेदकों की उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम उम्र 38 साल तय की गई है। आयु-सीमा का आधार वर्ष 2 मार्च, 2022 होगा।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर क्लिक करें।
होम पेज पर दिखाई दे रहे लिंक पर क्लिक करें।
अब Apply Now के बटन पर क्लिक करें। आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां दिखाई दे रहे सिविल जज भर्ती के नीचे दिए गए Apply now के लिंक पर क्लिक करें।
यहां आवेदन पत्र भरें। आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

