सोशल मीडिया पर कई बार बड़े काम की चीजें भी मिल जाती हैं. अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो एक समस्या से अक्सर दोचार होना पड़ता है. जैसे ही आप अंडे उबालने के लिए पानी में डालते हैं, तो कई पानी में ही फट जाते हैं. इसकी वजह से दिक्कत भी होती है. लेकिन इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंडों को सही तरीके उसे उबालने के ट्रिक्स बताए गए हैं. यकीन मानिए एक भी अंडे नहीं टूटेंगे और बिल्कुल कठोर होकर निकलेंगे जिससे छीलना आसान हो जाएगा.

अमेरिकी लेखक जॉर्डन बर्न्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां हीदर बर्न्स का यह वीडियो शेयर किया. आप देख सकते हैं कि उन्होंने अंडे उबालने से पहले क्या तैयारी की. हीदर ने एक चम्मच लिया और धीरे-धीरे सभी अंडों पर टैप करना शुरू किया. ध्यान रखें कि इतनी तेजी से भी न मारें कि वे टूट जाएं. इससे अंडों की खोल से चिपका एल्बमन अलग हो जाता है. इससे जब उन्हें उबालते हैं तो वे बिल्कुल भी नहीं फटते. उबलने के बाद अंडों को 10 मिनट के लिए आइस बैग में डाल दें. कुछ लोग फ्रीजर में भी रख देते हैं. इससे जब आप उन्हें बाहर निकालेंगे तो वह कठोर हो जाएंगे और चूंकि एल्बमन चिपका हुआ नहीं होगा, इसलिए छीलते समय भी अंडे नहीं टूटेंगे



