*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा भर्ती | संयुक्त संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक / NHM/HR/2020/NS-1637 / नवा रायपुर, अटल नगर, दिनांक 24.02.2022 के अनुसार भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के द्वारा पन्द्रहवें वित्त आयोग सत्र 2021-22 हेतु Health Grant के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं (UHWC) में विभिन्न मानव संसाधन की स्वीकृति के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत बलौदाबाजार जिलें में विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति मेरिट एवं अनुभव के आधार किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
पदों की संख्या – कुल 12 पद
विभाग का नाम – कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ:–
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 25-05-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 13-06-2022 आयु सीमा:–
उक्त संविदा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष चिकित्सकीय पद हेतु तथा 64 वर्ष प्रबंधकीय पद हेतु होगी। आयु की गणना अनुबंध वर्ष के दिनांक 01 जनवरी 2022 अनुसार की जावेगी।
आवेदन शुल्क:–
संवर्ग शुल्क का विवरण
विकलांग / अ.जा./अ.ज.जा./ महिला 100
अन्य पिछड़ा वर्ग 200
अनारक्षित वर्ग 300 इच्छुक उम्मीदवार रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक पात्र छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों से आवेदन पत्र कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के पते पर दिनांक 13 जून 2022 समय शायं 05:00 बजे तक आवेदन पत्र केवल साधारण डाक / रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से एवं कार्यालयीन ईमेल आई.डी.-nhmbbrec2020@gmail.com पर भी आमंत्रित किया जावेगा इसके अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम् से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।

