भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा सहायक के पदों में भर्ती भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) द्वारा सहायक (राजभाषा) Assistant (Rajbhasha) निम्नलिखित पद के लिए ऑन-लाइन आवेदन आमंत्रित किया जाता है, जिसके अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है। पदों के नाम – सहायक (राजभाषा) Assistant (Rajbhasha)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 10-01-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23-01-2023
शैक्षिक योग्यता:–
किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा घोषितानुसार कम-से-कम 60% अंक या 10-पोइन्ट स्केल पर 6.32 के सीजीपीए के साथ स्नातक की उपाधि अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारितानुसार पाठ्यक्रम की अवधि के अंदर उपाधि ग्रहण पूरा किया हुआ होना चाहिए।
कंप्यूटर पर 25 शब्द प्रति मिनट की दर से हिंदी टंकण की गति।
कंप्यूटर का उपयोग करने में प्रवीणता।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क:–
प्रत्येक आवेदन के लिए रु. 100/- (रूपए एक सौ मात्र) का अप्रतिदेय आवेदन शुल्क होगा। केवल एकीकृत एसबीआई ईपे सुविधा के माध्यम से क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड इन्टरनेट बेकिंग यूपीआइ द्वारा ऑन लाइन पर शुल्क का भुगतान किया जाए। भुगतान की कोई अन्य विधा स्वीकार्य नहीं होगी और किसी भी परिस्थिति में शुल्क वापस नहीं दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:–
चयन प्रक्रिया में (1) लिखित परीक्षा तथा (2) कौशल परीक्षा शामिल हैं। लिखित परीक्षा 120 मिनट अवधि की वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर लघु-सूची बनाई जाएगी और केवल अपेक्षित संख्या (1:5 (अधिकतम) अनुपात में कुल न्यूनतम 10 अभ्यर्थी) के अभ्यर्थी कौशल परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे।
कौशल परीक्षा पूर्णतः उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण आधार पर होगी और कौशल परीक्षा में प्राप्त अंक पर चयन हेतु विचार नहीं किया जाएगा। कौशल परीक्षा में कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा तथा हिंदी टंकण परीक्षा शामिल है। कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण होने का मानदंड, 60% अंक है तथा हिंदी टंकण परीक्षा में अधिकतम 5% त्रुटियों की अनुमति हैं। तथापि, कौशल परीक्षा में योग्यता प्राप्त अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
कौशल परीक्षा में योग्यता प्राप्त करनेवाले अभ्यर्थियों में से, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के क्रम में, मनोनयन किया जाएगा। कृपया नोट करें कि विज्ञापित पद हेतु ऊपर निर्धारित योग्यता न्यूनतम अपेक्षा है और उसका होना अभ्यर्थियों को स्वयमेव चयन हेतु पात्र नहीं बनाता।
आवेदन मात्र ऑन-लाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को आगे की सभी सूचनाएं मात्र ई-मेल वीएसएससी वेबसाइट द्वारा दी जाएगी। इसलिए, आवेदकों को सलाह दी जाती है। वे अपना ई-मेल तथा वीएसएससी वेबसाइट समय समय पर देखें ऑन-लाइन आवेदनों के प्रसुतीकरण की सुविधा दिनांक 06.01.2023 को 10 बजे से दिनांक 23.01.2013 को 05 बजे तक http://www.vssc.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। नेशनल कैरियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल के अधीन पंजीकृत तथा पात्रता शर्तों को पूरा करनेवाले अभ्यर्थी इसरो / वीएसएससी वेबसाइट देखें और बताए गए अनुसार आवेदन प्रक्रिया का अनुपालन करें।

