भाजपा ने लिया बेरोजगार युवाओं के हित में लड़ाई लड़ने का निर्णय : विकास दीवान
विधानसभा से लगभग 01 हजार की संख्या में कार्यकर्ताओं के घेराव में शामिल होने का किया आह्वाहन
नवागढ़। छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ भाजयुमो द्वारा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा । इसके लिए समूचे छत्तीसगढ़ के विभिन्न भाजपा मंडलों में बैठकें आयोजित कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपाइयों द्वारा आवश्यक रणनीतियां बनाई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को युवा मोर्चा नवागढ़, मारो एवं खण्डसरा मण्डल की संयुक्त रूप से नवागढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें प्रमुख रूप से नवागढ़ विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं मण्डल अध्यक्ष नवागढ़ चन्द्रपाल साहू सहित विधानसभा के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहें।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया गया था कि उनकी (कांग्रेस) सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा । साथ ही लाखों रोजगार देने की बात भी कही गई थी । लेकिन साढ़े 3 साल बीत जाने के बाद भी बेरोजगार युवाओं को 1 रुपये भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया । इसके अलावा लाखों रोजगार देने की बात भी झूठी निकली ।
जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरुद्घ छत्तीसगढ़ भाजयुमो ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के हित में लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है । इसी कड़ी में 24 अगस्त को भाजयुमो द्वारा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को उनका हक देने के लिए सरकार पर दबाव डाला जाएगा । लिहाजा उक्त कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता न केवल अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें बल्कि अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होने प्रेरित करें ।
इस दौरान एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, वरिष्ठ निमिराज सोनवानी, भाजयुमो अध्यक्ष सुरेश निषाद,गजेन्द्र साहू, अभिषेक राजपूत, मिन्टू बिसेन, टीकम गोस्वामी, तनु दीवान, दुर्जन साहू, बालशंकर वर्मा, गोलू सिन्हा, शिव सोनकर, धनीराम निर्मलकर, अनिल मिश्रा, रितेश मिश्रा, महेश टण्डन, ईश्वर कुम्भकार,राजेश चतुर्वेदी, कृष्णा ध्रुव, मिथलेश सोनकर, राजा सोनकर, जित्ते रजक, तोपसिंग साहू, राजू यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

