*भरभरा का गिरी तीन मंजिला इमारत,*
अलीगढ़ : अलीगढ़ के घनी आबादी क्षेत्र ऊपरकोट में शुक्रवार देर रात एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गई। मकान के मलबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें मलबा हटाने में लगी हैं। सूचना पर डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए हैं। कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
अलीगढ़ के ऊपर कोट इलाके में शुक्रवार रात तीन मंजिला इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे से पांच लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों का उपचार शुरू किया जा चुका है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचे गए हैं और बचाव कार्य जारी है। डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने बताया है कि मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस इमारत में गोदाम था। इमारत जर्जर अवस्था में थी। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

