महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म की एक और धमाका होने जा रहा है फिल्म का नाम है ब्यूटी पार्लर वाली बहू ।
इस फिल्म की शूटिंग अधिकतर जांजगीर चांपा जिला एवं शक्ति जिला में चल रही है जिसका सारांश रिपोर्ट को साझा किया जा रहा है । रैन खोल की वादियों में गूंजा कैमरा-एक्शन: फैमिली फीचर फिल्म ‘ब्यूटी पार्लर वाली बहू’ की शूटिंग से बढ़ा फिल्मी माहौर।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की प्राकृतिक खूबसूरती से घिरी रैन खोल की वादियां इन दिनों पूरी तरह फिल्मी रंग में रंगी हुई हैं। यहां छालीवुड की नई फैमिली फीचर फिल्म “ब्यूटी पार्लर वाली बहू” की शूटिंग जोरों पर चल रही है। पहाड़ों, हरियाली और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के बीच हो रही शूटिंग को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस फिल्मी माहौल ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और जिज्ञासा का नया वातावरण बना दिया है।
महंत प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म:
फिल्म “ब्यूटी पार्लर वाली बहू” का निर्माण महंत प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के मुख्य निर्माता इंजीनियर पोषक महंत हैं, जबकि सह-निर्माता के रूप में संतोष महंत और अमनदीप अमित जुड़े हुए हैं। फिल्म निर्माण से जुड़ी टीम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन को बड़े पर्दे पर आकर्षक और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करना है।
कलाकारों की दमदार टीम:
फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता मन कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल मुख्य नायिका की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा पुष्पेंद्र सिंह, अंजली चौहान और प्रसन्ना शुक्ला सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं बाल कलाकार कुबेर नेताम भी अपनी खास भूमिका से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगे।
नेताओं ने भी बढ़ाया कलाकारों का उत्साह:
फिल्म की शूटिंग के दौरान छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी जनसम्पर्क करते हुए रैन खोल पहुंचे और कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने फिल्म यूनिट को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास की कामना की। वहीं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी शूटिंग स्थल का दौरा किया और छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के इस प्रयास की सराहना की। उनकी मौजूदगी से पूरी फिल्म यूनिट का उत्साह और भी बढ़ गया।
पर्यटन और क्षेत्रीय सिनेमा को मिलेगा बढ़ावा:
सक्ती से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित रैन खोल की वादियां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य यहां फिल्माए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस फिल्म के माध्यम से इस क्षेत्र की खूबसूरती देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगी, जिससे यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह फिल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
शूटिंग के दौरान राजेश अग्रवाल, ठाकुर गुलजार सिंह, सूरज महंत, बंटी धांजल, नरेश गेवाडिन और अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और इस खास फिल्मी पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
फिल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है और दर्शक इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि “ब्यूटी पार्लर वाली बहू” छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाएगी।
महत्वपूर्ण बात यह है कि इस फिल्म के पटकथा लेखक स्क्रिप्ट लिखने वाली शारदा अमित है।
हमारे संवाददाता राकेश साहू कहते हैं कि इसके पूर्व जांजगीर चांपा जिला एवं शक्ति जिला में एक और फिल्म को फिल्माया गया है मर जाहु तोर माया में।

