बिजली की आंख मिचौली से परेशान नगरवासी
थोड़ी सी आंधी चलने पर घण्टो तक बंद हो जाती है सप्लाई
नवागढ़ । नगर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नही होने के कारण लोगो को बिजली गुल होने से काफी परेशानी होने लगी है, गर्मी से परेशान लोग बिजली गुल हो जाने से और परेशान हो जाते है, दिन में भी बार बार बिजली चले जाने की परेशानी लोगो को झेलनी पड़ रही है, बारिस का मौसम आने से पहले विभाग के द्वारा जो मेंटनेंस कार्य किया जाता है उसे अभी तक सुरु नही किया गया, कई जगह पुराने खम्बे तिरछे हो गए है , कही कही पर तो तारो को झूलते देखा जा सकता जो एक दूसरे में कभी भी चिपक सकते है, थोड़ी देर के लिए अगर आंधी चल जाती है तो विभाग के मैदानी कर्मचारियों को फाल्ट खोजने में घंटो लग जाते है, रात में इस तरह की समस्या आने पर कर्मचारियों को खराबी कहा पर है यह खोजने में दुगुना

समय लगता है आलम यह है कि नगरवासी खुले आसमान के नीचे ही रात गुजरना पसंद कर रहे है, दो दिन पूर्व रात में बिजली बंद होने से कुछ लोग नवागढ़ सब स्टेशन पहुचे वहाँ ऑपरेटर ने बताया कि 132 के व्ही से सप्लाई बन्द है , लोग सीधे 132 के व्ही सब स्टेशन पहुच गए वहा जानकारी मिली कि नवागढ़ 33 केव्ही सब स्टेशन के कर्मचारी फाल्ट ढूंढ रहे है, हमारी ओर से कोई समस्या नही है, लाइनमेन फाल्ट सुधार के जानकारी देंगे फिर बिजली सप्लाई चालू कर दिया जाएगा । लोगो को सपष्ट जवाब नही मिलने से उन्होंने वापस घर जाना उचित समझा, और रातभर बिजली का इंतज़ार करने के बाद सुबह 4 बजे पूर्ण रूप से बिजली सप्लाई चालू हुई । अब फिर उसी तरह से लोग परेशान हो रहे है ।

