अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट में इंवेस्ट करने के लिए ये सबसे बढ़िया समय है. आज की तारीख में बैंक एफडी में निवेश करने पर अच्छा-खासा ब्याज दे रहे हैं.नई दिल्ली. अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने के लिए ये सबसे बढ़िया समय है. आज की तारीख में बैंक एफडी में निवेश करने पर अच्छा-खासा ब्याज दे रहे हैं. अब इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) की इस 888 दिन की एफडी को ही लीजिए, इस पर 9 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है.
दरअसल, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए एफडी में निवेश का मौका ग्राहकों को देता है. बैंक 888 दिन के एफडी पर आम लोगों को अधिकतम 8.5 और वरिष्ठ नागरिकों के 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एफडी की नई ब्याज दरें 11 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी है.

